राष्ट्रीय लोकदल में सभी वर्गों का सम्मान : अनिल कुमार
Muzaffar-nagar News - सनशाइन एकेडमी में राष्ट्रीय लोकदल का सदस्य ग्रहण अभियान चलाया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने युवाओं को लोक दल की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि सपा ने आरक्षण बिल को लेकर धोखा दिया है और...

सनशाइन एकेडमी में राष्ट्रीय लोकदल का सदस्य ग्रहण अभियान चलाया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कई युवाओं को लोक दल की सदस्यता ग्रहण करवाई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सपा ने एक सपा दलित सांसद को मोहरा बनाकर लोकसभा में आरक्षण बिल की प्रति फडवाई थी। सपा पीडीए की बात करती है, लेकिन पीडीए में सभी वर्गों का कोई सम्मान नहीं होता। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने के लिए पुरकाजी विधानसभा से 10 हजार लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा की उन्होंने पुरकाजी में करोडो रुपए की लागत से सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है।
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा और पुरकाजी क्षेत्र में रोहाना व खाई खेड़ी शुगर मिल है जिन्होंने किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। राष्ट्रीय लोकदल में सभी वर्गों का सम्मान है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कई युवाओं को लोक दल की सदस्य ग्रहण करवाई। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा है कि जिला पंचायत चुनाव में लोकदल अपने बलबूते पर लड़ेगी। संचालन मनोज चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, धर्मेंद्र राठी, बसारत खान, अनिल गौतम, प्रदीप प्रधान, सतविंदर बेदी, रियाज एडवोकेट, दिलशाद प्रधान ,मुनव्वर फरीदी, सत्य प्रकाश, दिलीप खान, साजिद राणा, मसरूर मेंब,र आजम खान, हुजैफा प्रधान, विनय मित्तल, आतिफ सभासद, शहजाद कससार भारी संख्या में लोगों ने सदस्य ग्रहण समारोह को संबोधित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




