चंधेड़ी में पुल के नीचे अधजला शव मिलने से फैली सनसनी
Muzaffar-nagar News - बुढ़ाना गांव चंधेड़ी के जंगल में रबजाहे के पुल के नीचे एक 25-30 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं और घटना की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

बुढ़ाना गांव चंधेड़ी के जंगल में रबजाहे के पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।गांव चंधेड़ी से गांव बड़कता जाने वाले जाने वाले मार्ग पर रजवाहे के पुल के नीचे अधजला शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के चौकीदार ने पुलिस को शव की सूचना दी। एसपी देहात अक्षय संजय, सीओ गजेंद्र पाल सिंह व कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां करीब 25/30 वर्षीय अज्ञात युवक का अधजला पड़ा मिला। युवक के हाथ भी बंधे हुए मिले।
पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने घटना के खुलासे को टीम का गठन किया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया शव की शिनाख्त कराने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं, साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


