साल्हाहेडी में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Apr 08, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के गांव साल्हाहेडी में एक महिला ज्योति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पति और ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

साल्हाहेडी में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र के गांव साल्हाहेडी में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पति व अन्य ससुरालिए मौके से फरार हो गए। गांव में पहुंचे महिला के परिजनों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।गांव साल्हाहेडी निवासी गौरव की शादी वर्ष 2024 में ज्योति के साथ हुई थी। कुछ दिनों से परिवार में कलह चल रहा था। मंगलवार सुबह ज्योति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव को लटका हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी गांव में पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार का कहना कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।