उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी में एक युवक ने पत्नी और ससुरालियों के तंग करने से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव आने पर हंगामा किया। पुलिस ने पत्नी, सास, साली और साढू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में पत्नी व ससुरालियों से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शाम के समय शव के आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल गेट पर हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को घर भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर पत्नी, सास, साली व साढू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मोहल्ला रामपुरी निवासी आकाश की शादी पायल निवासी रामपुरी के साथ हुई थी। पिछले एक साल से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी।

मंगलवार को दो पक्षों को सुलह के लिए जिला अस्पताल चौकी पर पुलिस ने बुलाकर बातचीत की थी। महिला ससुराल में रहना चाहती थी, जबकि युवक पत्नी को किराए के मकान में रखना चाहता था। काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों में सुलह नही हो पायी। उसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने घर चले गए। देर शाम आकाश ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल में पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। बुधवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने पत्नी पायल, सास उर्मिला, साली स्वीटी व साढू रजत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देर शाम शव आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल गेट के पास एम्बुलेंस को रोककर हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा की सूचना पर शहर कोतवाली व सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर घर भिजवा दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।