Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar Voter List Revamp Online Access to Missing Voter Details
मुजफ्फरनगर में एएसडी की सूची कर दी गई ऑनलाइन, वोटर खुद जांचें

मुजफ्फरनगर में एएसडी की सूची कर दी गई ऑनलाइन, वोटर खुद जांचें

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - -अब एसआईआर के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, 26 दिसंबर तक रोल बैक का मौका महत्वपूर्ण... मुजफ्फरनगर में एएसडी की सूची कर दी गई ऑनलाइन, वोटर खुद जांचेंमहत

Dec 22, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) में कहीं किसी पात्र वोटर का नाम कट न जाए, इसलिए अनुपस्थित , शिफ्टेड-डेड और डुप्लीकेट वोटरों की सूची को ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है ताकि कोई भी वोटर खुद इसे ढूंढ सके या फिर जांच कर ले। यदि किसी वोटर का नाम एएसडी में शामिल हो गया है तो रोलबैक करा सकते हैं। इसके लिए अभी चार और शेष रह गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों कुल वोटरों की संख्या 21 लाख 12 हजार है। इनमें से अभी तक 83.64 फीसदी वोटरों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी तक के एसआईआर अभियान में 57 हजार मृतक वोटर मिले हैं। अभी भी 2.88 लाख वोटर ऐसे हैं जिनका अभी तक अता पता नहीं चल रहा है। ऐसे में अब मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में कहीं किसी पात्र वोटरों का नाम कट न जाए, इसलिए अनुपस्थित , शिफ्टेड-डेड और डुप्लीकेट वोटरों (एएसडी) की सूची आनलाइन अपलोड कर दी गई है, ताकि मतदाता खुद इसे देख लें। यदि किसी का नाम एएसडी में शामिल हो गया है तो रोलबैक करा सकते हैं। इसकी जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि एसआईआर के तहत मैपिंग के साथ ही एएसडी सूची के नामों का सत्यापन भी हो रहा है। ------------------- विधानसभावार डिजिटाइज क्र.सं. विस क्षेत्र वोटर डिजिटाइजेशन 1. 11 बुढ़ाना 397500 86.68 2. 12 चरथावल 347053 84.59 3. 13 पुरकाजी 340231 83.29 4. 14 मुजफ्फरनगर 371726 75.10 5. 15 खतौली 329088 86.00 6. 16 मीरापुर 326988 86.64 ---------------------------------------- कुल 2112586 83.64