Muzaffarnagar News: टाउन हाल से निकलेगी 11 सितंबर को बाइक रैली
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे और छापों के विरोध में 11 सितंबर को रैली आयोजित करने की योजना बनाई है। व्यापारिक नेताओं ने दुकानदारों से संपर्क किया और कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रैली सुबह 10 बजे टाउन हॉल से शुरू होकर तुलसी पार्क में समाप्त होगी।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जीएसटी सर्वे और छापों के विरोध में 11 सितंबर को आयोजित होने वाली व्यापारी रैली को सफल बनाने के लिए व्यापारिक नेताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुनील अरोड़ा विक्की और संघर्ष समिति के संयोजक आशीष मित्तल ने गोल मार्केट, मोलाहेडी मार्केट, नरजीत मार्केट तथा लाल सिंह मार्केट में दुकानदारों से संपर्क साधा। अध्यक्ष अंकुर जैन की अध्यक्षता और विजय सिंधी के संचालन में हुई बैठक में राकेश त्यागी ने कहा कि व्यापारियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 10 बजे टाउन हॉल से विशाल स्कूटर-बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली टाउन हॉल से शुरू होकर कोर्ट रोड, टाउन हाल रोड, सदर बाजार, अंसारी रोड और रुड़की रोड होते हुए शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में संपन्न होगी। बैठक में अशोक छाबड़ा, विजय छाबड़ा, अनिल छाबड़ा, विकास ढींगरा, दीपक, मयंक भोपाली और वरुण गुलाटी मौजूद रहे।


