नलकूपों के ऑटोमेशन के लिए नई फर्म लगाएगी अपना सॉफ्टवेयर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में सर्वेस इंटरप्राइजेज जुलाई से 81 नलकूपों को ऑटोमेशन से जोड़कर सॉफ्टवेयर लगाएगी। इससे 55 वार्डों में बिना किसी रुकावट के पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। नगर पालिका ने फर्म को वर्कऑर्डर जारी किया है, जबकि पहले यह कार्य प्रियांक इंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा था।

नलकूपों के ऑटोमेशन के लिए नई फर्म लगाएगी अपना सॉफ्टवेयर

मुजफ्फरनगर जुलाई माह से नई फर्म सर्वेस इंटरप्राइजेज शहर के सभी 81 नलकूपों को ऑटोमेशन से जोड़ते हुए अपना सॉफ्टवेयर लगाएगी। इसके बाद शहर के सभी 55 वार्डों में बिना किसी रूकावट के पेयजलापूर्ति होगी। नगर पालिका ने सर्वेस इंटरप्राइजेज फर्म को जुलाई माह से काम करने के लिए वर्कऑर्डर दिया है।पिछले करीब चार साल से नलकूप ऑटोमाइजेशन का कार्य गाजियाबाद की फर्म प्रियांक इंटरप्राइजेज के द्वारा देखा जा रहा था। बताया जाता है कि इस फर्म के द्वारा करीब 50 नलकूपों का ऑटोमाइजेशन किया गया था। फर्म ने यहां पर स्काडा पैनल के माध्यम से सभी ट्यूबवेल का ऑटोमाइजेशन करते हुए पालिका मुख्यालय से सेंटर बनाकर उनको एक ही बटन से ऑपरेट करने की सुविधा शुरू कर दी थी।

शेष नलकूपों को मैनवल चलाया जा रहा था। इस बार नगर पालिका ने नलकूपों के ऑटोमेशन के लिए ओपन टेंडर निकला। जिसमें पांच फर्मों के द्वारा प्रतिभाग किया। करीब 13 प्रतिशत बिलो पर लखनऊ की फर्म सर्वेस इंटरप्राइजेज प्रा. लि. का टेंडर आया है। इस फर्म को ऑटोमेशन से करीब साढ़े तीन हजार नलकूप चलाने का अनुभव प्राप्त है। इस फर्म के द्वारा आगरा, लखनऊ आदि महानगरों में काम किया जा रहा है। नगर पालिका ने सर्वेस इंटरप्राइजेज को काम करने के लिए वर्कऑर्डर दिया है। इस फर्म के द्वारा जुलाई माह से काम शुरू किया जाएगा। जिसके लिए यह फर्म अपना सॉफ्टवेयर लगाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।