एसपी अपराध कार्यालय का निरीक्षण किया
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने साइबर क्राइम की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का गहन परीक्षण किया गया और अपराध नियंत्रण हेतु आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक अपराध कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यप्रणाली की समीक्षा कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय साइबर क्राइम की सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।एसएसपी ने कार्यालय परिसर की समस्त शाखाओं डीसीआरबी, अंगुल छाप शाखा, एएचटीयू थाना, मॉनिटरिंग सेल, क्राइम ब्रांच एवं थाना साइबर क्राइम का क्रमवार निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, अपराध संबंधी सूचनाओं के समयबद्ध संकलन एवं विश्लेषण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण तथा अपराध नियंत्रण में आधुनिक तकनीकों के अधिकाधिक उपयोग पर विशेष बल दिया गया।
साइबर अपराधों की बढ़ती प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए थाना साइबर क्राइम को सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आमजन को जागरूक करने के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अलावा एएचटीयू शाखा को मानव तस्करी से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित करने, डीसीआरबी को अपराध आंकड़ों का अद्यतन एवं विश्लेषणात्मक संकलन बनाए रखने तथा मॉनिटरिंग सेल को विभिन्न प्रकरणों की सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक विश्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


