Muzaffarnagar News: विज्ञान प्रदर्शनी में माउंट लिट्रा सहित तीन विद्यालय बने विजेता
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के माउंट लिट्रा जी स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी 2026 आयोजित हुई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विज्ञान, आधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए। जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल मुख्य अतिथि रहे। निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मूल्यांकन किया और कई विद्यालयों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। माउंट लिट्रा जी स्कूल में सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स मुजफ्फरनगर के सौजन्य से विज्ञान प्रदर्शनी 2026 हुई। इस प्रदर्शनी में सहोदय से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, अत्याधुनिक तकनीक, पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक नवाचारों पर आधारित एक से बढ़कर एक आकर्षक एवं कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को अत्यंत सरल, तार्किक एवं प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन करने के लिए गठित निर्णायक मंडल में डॉ. अशोक कुमार विरमानी, सुमित शर्मा, योगेश कुमार एवं डॉ. नीरज कुमार शामिल रहे।
प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल को संयुक्त रूप से मिला, द्वितीय पुरस्कार डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, वेदांता पब्लिक स्कूल एवं सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल को मिला। तृतीय पुरस्कार सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल एवं डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल को मिला। ग्लोबल पब्लिक स्कूल, न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल, नालंदा पब्लिक स्कूल, जेपीएस पब्लिक स्कूल, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल एवं पीआर पब्लिक स्कूल को सांत्वाना पुरस्कार मिला। विद्यालय निर्देशिका चारु भारद्वाज ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनान में विद्यालय एडमिनिस्ट्रेटर वरुण भंडारी, कोऑर्डिनेटर नेहा भाटिया, मीनाक्षी बत्रा, मीनाक्षी मान आदि का सहयोग रहा।

