Muzaffarnagar News: माध्यमिक विद्यालय की शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के एसडी इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। सीडीओ कमल किशोर कंडारकर और डीआईओएस हरिकेश यादव ने उद्घाटन किया। पहले दिन 100, 600 और 800 मीटर दौड़ आयोजित हुईं। सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किए।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के क्रीड़ा स्थल पर माध्यमिक विद्यालयी बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न मीटर में दौड़ हुई, जिसमें बालक-बालिकाओं ने प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ कमल किशोर कंडारकर एवं डीआईओएस हरिकेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुधीर कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़ (सीनियर वर्ग) में अनमोल बालियान व खुशी प्रथम, प्रशांत व शगुन द्वितीय, हिमांश व रूपाली तृतीय हरे। 800 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग वंश राठी व अदिति प्रथम, सुधांशु व पूजा द्वितीय, रवि व प्रीति तृतीय स्थान पर रहे।
600 मीटर दौड़ में सब-जूनियर वर्ग में हिमांशु व फिजा प्रथम, नैतिक व दिव्या द्वितीय, सागर व महबिश तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में समीर व तांसी प्रथम, रिहान व जानवी द्वितीय, वंश व पूजा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में अक्षित शर्मा व वैष्णवी प्रथम, आरिस व जीविका द्वितीय, कृष्णा व निक्की तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ सब-जूनियर वर्ग में आदित्य पाल व फिजा प्रथम, देव व तमन्ना द्वितीय, अक्षय व हुमायरा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर , डॉ. राहुल कुशवाहा, राहुल राणा, शुभम पाल, मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, गया प्रसाद प्रजापति, अक्षय कुमार, अमित कुमार, विपिन त्यागी, कैप्टन बबीता राणा, प्रतिभा वर्मा, वंदना राय सहित जनपद के अनेक शारीरिक शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

