Muzaffarnagar News: विद्यार्थियों ने बनाए विज्ञान व गणित के मॉडल, पुरस्कृत किए

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर में शनिवार को विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने 45 क्रियाशील और स्थिर नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 9 के वीर प्रताप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दीपाली और राधिका मावी संयुक्त रूप से दूसरे तथा अवनी और मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायकों ने मॉडलों की सराहना की।

Muzaffarnagar News: विद्यार्थियों ने बनाए विज्ञान व गणित के मॉडल, पुरस्कृत किए

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर राजकीय हाईस्कूल रसूलपुर में शनिवार को एक दिवसीय विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन हुआ। इस मेले में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक सोच तथा रचनात्मकता का परिचय देते हुए कुल 45 नवाचार आधारित क्रियाशील एवं स्थिर मॉडल प्रस्तुत किए।प्रदर्शनी के दौरान छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन करने के बाद निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के छात्र वीर प्रताप अपने मॉडल के लिए प्रथम स्थान पर चुने गए। कुमारी दीपाली एवं राधिका मावी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा कुमारी अवनी एवं मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल के रूप में राजकीय हाईस्कूल जट मुझेडा की प्रधानाचार्य नमिता एवं विज्ञान व गणित शिक्षिका मीनू उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन गुप्ता ने निर्णायक मंडल का सहृदय आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल बनाने में संदीप कुमार, संजय कुमार, कुमारी खुशी एवं पिंकी पाल का भी विशेष सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: विद्यार्थियों ने बनाए विज्ञान व गणित के मॉडल, पुरस्कृत किए