बाबा टिकैत की जन्मस्थली सिसौली बनेगा नया ब्लॉक, शासन ने मांगी रिपोर्टबाबा टिकैत की जन्मस्थली सिसौली बनेगा नया ब्लॉक, शासन ने मांगी रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के सिसौली को जल्द ही ब्लॉक का दर्जा मिलने की उम्मीद है। विधायक राजपाल बालियान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, जिसके बाद रिपोर्ट मांगी गई है। सिसौली की अलग विकास खंड की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिससे आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा।

बाबा टिकैत की जन्मस्थली सिसौली बनेगा नया ब्लॉक, शासन ने मांगी रिपोर्टबाबा टिकैत की जन्मस्थली सिसौली बनेगा नया ब्लॉक, शासन ने मांगी रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत (बाबा टिकैत) की जन्मस्थली सिसौली को जल्द ही ब्लॉक का दर्जा मिलने की उम्मीद जगी है। रालोद विधानमंडल दल के नेता एवं बुढ़ाना विस क्षेत्र के विधायक राजपाल बालियान द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम उमेश मिश्रा से रिपोर्ट मांगी है। शासन स्तर पर शुरू हुई इस प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

सिसौली ब्लॉक की आवश्यकता

बता दें कि सिसौली को पिछले काफी समय से अलग से विकास खंड बनाए जाने की मांग की जा रही थी। सिसौली नगर पंचायत भी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था में कई गांवों को विकास कार्यों और प्रशासनिक सेवाओं के लिए दूरस्थ ब्लॉक शाहपुर पर निर्भर रहना पड़ता है। यदि सिसौली को नया ब्लॉक बनाया जाता है तो आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद डीएम उमेश मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी कंडराकर देशभूषण द्वारा संबंधित गांवों, जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं का आंकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट शासन को भेजे जाने के बाद नए ब्लॉक के गठन पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में रालोद विधायक राजपाल बालियान का कहना है कि सिसौली किसान आंदोलन और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सामाजिक-राजनीतिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। क्षेत्र की आबादी और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यहां अलग ब्लॉक बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा।

Voice of UP

वर्तमान ब्लॉकों की स्थिति

वर्तमान में जिले में हैं नौ ब्लाक

वर्तमान में मुजफ्फरनगर जनपद में नौ विकास खंड हैं, जिनमें मुजफ्फरनगर सदर, बघरा, शाहपुर, बुढ़ाना, चरथावल, मोरना, जानसठ, खतौली और पुरकाजी शामिल हैं। यदि सिसौली को नया ब्लॉक बनाया जाता है तो जिले में विकास खंडों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। प्रशासनिक हलकों में भी इस प्रस्ताव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और अब शासन को भेजी जाने वाली रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

सामान्य प्रश्न

सिसौली को ब्लॉक का दर्जा कब मिलेगा?
सिसौली को ब्लॉक का दर्जा मिलने की उम्मीद है, लेकिन अंतिम निर्णय शासन द्वारा रिपोर्ट भेजे जाने के बाद लिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।