Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar s Ranking Drops to 41st in CM Dashboard Review
सीएम डैशबोर्ड में फिर से पिछड़ा मुजफ्फरनगर, प्रदेश में 41वीं रैंक

सीएम डैशबोर्ड में फिर से पिछड़ा मुजफ्फरनगर, प्रदेश में 41वीं रैंक

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर की स्थिति सीएम डैशबोर्ड की दिसम्बर माह की समीक्षा में खराब रही है, जहाँ यह 41वें स्थान पर पहुँच गया है। नवम्बर में 21वीं रैंक पर था। जनपद की रेवेन्यू में 20वीं और डेवलपमेंट में 56वीं रैंक आई है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण जनपद पिछड़ रहा है।

Jan 12, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरनगर। सीएम डैशबोर्ड को लेकर लखनऊ में हुई दिसम्बर माह के कार्यों की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर स्थिति पहले से अधिक खराब रही है। नवम्बर माह की समीक्षा में जनपद मुजफ्फरनगर की प्रदेश में 21वीं रैंक आयी थी, लेकिन दिसम्बर माह की समीक्षा में जनपद प्रदेश में 41वें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि डीएम के द्वारा बैठक करते हुए स्थिति में सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी जनपद की स्थिति काफी खराब रही है। वहीं जनपद की रेवेन्यू में 20वीं और डेवलपमेंट में 56वीं रैंक आई है। सीएम डैशबोर्ड को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा गंभीरता से कार्य नहीं किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जनपद पिछडता जा रहा है। पिछले दिनों अच्छा कार्य होने पर जनपद ने टॉपटेन की सूची में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन अब फिर से जनपद की स्थित सीएम डैशबोर्ड में खराब हो गई है। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभाग की योजनाओं परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैकिंग निश्चित की जा रही है। संबंधित विभाग के द्वारा इस पोर्टल पर अपने आंकडे भरे जाते है। सीएम डैशबोर्ड करीब 60 मापदंडों पर आधिरित है। जिसमें विकास और राजस्व आदि के आंकडे भी दिए जाते है। प्रदेश में विभिन्न विभगों की सेवाओं, योजनाओं आदि को ऑनलाइन इंटीग्रेट करते हुए मुख्यमंत्री के अवलोकनार्थ तैयार किया जाता है। दिसम्बर माह की समीक्षा में जनपद की प्रदेश में 41वीं रैंक आयी है। वहीं रेवेन्यू में 20वीं और डेवलपमेंट में 56वीं रैंक आयी है। ------------------- नवम्बर माह में कुछ ठीक रही स्थिति मुजफ्फरनगर। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में नवम्बर माह के जनपद की स्थित दिसम्बर माह से काफी अच्छी रही। नवम्बर माह की समीक्षा में जनपद की प्रदेश में 21वीं रैंक आयी है। वहीं रेवेन्यू में 15वीं और डेवलपमेंट में 37वीं रैंक आयी थी।