राहत: निवेशकों व उधमियों को नक्शा पास कराना होगा आसान

Mar 03, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - - नक्शा पास करने में आने वाली बाधा की जांच के लिए एमडीए उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटी

राहत: निवेशकों व उधमियों को नक्शा पास कराना होगा आसान

मुजफ्फरनगर।वेस्ट यूपी में मुजफ्फरनगर जनपद कृषि के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी शुमार है। यहां पर जहां आठ शुगर मिलें संचालित हैं वहीं पेपर एवं स्टील उद्योगों में भी नाम शुमार है। इतना ही नहीं करीब 30 हजार से अधिक एमएसएमई उद्योग भी संचालित हैं। कई उद्यमी औद्योगिक क्षेत्र में निवेश में लगे हुए हैं। ऐसे में अब उन्हे शासन की तरफ से उद्योग लगाने के लिए नक्शा पास कराने के लिए भी सहूलियतें देने की घोषणा की गई है। इसके लिए शीघ्र ही निवेशकों का नक्शा जल्द पास हो इसके लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। इसमें सचिव के साथ नगर नियोजक होगा।

बता दें कि जनपद में आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर विभिन्न उद्योगों में निवेश की भारी संभावना जताई जा रही है। कई औद्योगिक इकाइयां लगने जा रही है। इनमें पेपर, स्टील उद्योगों के अलावा शीतल पेय संबंधित कंपनियां भी निवेश करने जा रही है। ऐसे में नई औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए नक्शा पास कराना जरूरी है। उप्र सरकार ने निवेशकों का नक्शा पास कराने के लिए निवेश मित्र पोर्टल बना रखा है। कई उद्यमियों ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि महायोजना के बाहर होने के चलते उसे रोका ही नहीं वापस किया जा रहा है। ऐसे में शासन स्तर से बड़ा नक्शा पास करने को लेकर नया निर्देश जारी करने की तैयारी है। -------------- एमडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी कमेटी मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कविता मीणा की अध्यक्षता में कमेटी होगी। निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त होने वाले नक्शों खासकर उद्योग लगाने या फिर अपार्टमेंट के नक्शों पर यह कमेटी विचार करेगी। मानक और नीति के अनुसार नक्शा दाखिल होने पर पास कर दिया जाएगा और किसी तरह की कमी होने पर संबंधित निवेशक को इसकी सूचना दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।