शराब के नशे में धुत दरोगा निलंबित

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में शराब के नशे में धुत उप निरीक्षक चौबे सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। उनकी ड्यूटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थी, लेकिन वे नशे में धुत होकर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

शराब के नशे में धुत दरोगा निलंबित

मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया में शराब के नशे में धुत दरोगा के वीडियो वायरल होने के मामले में थाना फुगाना में तैनातउप निरीक्षक चौबे सिंह को निलंबित कर दिया।बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद मुजफ्फरनगर में कार्यक्रमके दौरान शान्ति व्यवस्था हेतु थाना क्षेत्र खालापार में उप निरीक्षक चौबे सिंह की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि चप निरीक्षक ड्यूटी पर न पहुंच कर अन्यत्र स्थान पर अत्याधिक नशे का सेवन कर लिया था। उप निरीक्षक चौबे सिंह के इस कृत्य से आमजन में पुलिस की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा वीडियो का संज्ञान लिया गया।

साथ ही उप निरीक्षक चौबे सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। एसएसपी ने उप निरीक्षक को निलंबित करने की पुष्टि करते हुए विभागीय जांच जारी होने की बात कही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।