मुजफ्फरनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 17 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा

Mar 14, 2026 01:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। पुलिस ने अव्यवस्था और नकल रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे, जिसमें सीसीटीवी और विशेष टीमों की तैनाती शामिल थी।

मुजफ्फरनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  17 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा

मुजफ्फरनगर।जनपद मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल जैसी घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस की विशेष टीमें भी सक्रिय रहीं। इसके अलावा कई स्थानों पर मोबाइल टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जाती रही।

परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जबकि प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए थे।---अभ्यर्थियों की सुबह से लगी भीड़दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे थे। जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर पहुंचे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।पुलिस और प्रशासन की संयुक्त निगरानीपरीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी की। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।