ताना मारने से आक्रोशित होने पर की थी अक्षय की हत्या

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर पुलिस ने शाहदरा बांगर में युवक अक्षय की हत्या के मामले में दो आरोपियों मनोज और भरत को गिरफ्तार किया है। मनोज ने अपने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर अक्षय की दरांती और छुरी से हत्या की। आरोपियों से एक तमंचा, छुरी और दरांती बरामद की गई है।

ताना मारने से आक्रोशित होने पर की थी अक्षय की हत्या

मुजफ्फरनगर थाना भोपा पुलिस ने शाहदरा बांगर में युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा, एक छूरी व एक दरांती बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि 23 मार्च को भोपा थाना क्षेत्र के गांव शाहदरा बांगर में अक्षय की आरोपी मनोज ने अपने भतीजे भरत सिंह और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दरांती और छुरी से वार करने के पश्चात गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।एसपी देहात ने बताया कि भोपा पुलिस ने मनोज व भरत निवासीगण शाहदरा बांगर को विलायतनगर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मनोज के नाबालिग बेटे को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, दरांती व छुरी बरामद की है। आरोपी मनोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अक्षय से अवैध संबंध थे। इसी कारण परिवारिक विवाद में उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद अक्षय उसके नाबालिग बेटे को लगातार ताना मारकर प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन भी अक्षय ने उसके बेटे को गालियां देते हुए टोन्टबाजी की थी। इसी हरकत से आक्रोशित होकर उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर अक्षय की हत्या कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।