Muzaffarnagar News: तीन दिन का धरना पूर्ण, अब लखनऊ कूच करेंगे एनएचएम कर्मी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना और कामबंद आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं प्रभावित हुईं। कर्मचारी नियमितीकरण और राज्यकर्मियों जैसी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन का समर्थन किया। मांगों पर आश्वासन नहीं मिलने के बाद कर्मचारी सोमवार को लखनऊ धरने में शामिल होंगे।

Muzaffarnagar News: तीन दिन का धरना पूर्ण, अब लखनऊ कूच करेंगे एनएचएम कर्मी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर शुरू हुआ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना और कामबंद आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल के तीसरे दिन भी सीएमओ कार्यालय से लेकर जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ कार्य से विरत रहे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं।आंदोलन के तीसरे दिन भी कर्मचारियों को विभिन्न कर्मचारी संगठनों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, टीबी एसोसिएशन के महामंत्री अमित तोमर तथा लिपिक संवर्ग के जिलाध्यक्ष पाकेश कुमार ने धरने पर पहुंचकर एनएचएम कर्मियों की मांगों का समर्थन किया।

इससे पहले राजकीय नर्सिंग ऑफिसर संगठन की अध्यक्ष सरिता सिंह, आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला चौधरी और डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने भी आंदोलन को पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की थी। एनएचएम संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से नियमितीकरण किया जाए तथा उन्हें राज्य कर्मचारियों के समान तमाम सुविधाएं दी जाएं। उन्होंने बताया कि तीन दिन धरने के बाद भी कोई आश्वासन नहीं मिला, जिसके चलते सभी अब सोमवार को लखनऊ धरने में शामिल होंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: तीन दिन का धरना पूर्ण, अब लखनऊ कूच करेंगे एनएचएम कर्मी