तीसरी आंख से की जाएगी रैन बसेरे की निगरानी

Mar 03, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - - नगर पालिका करीब 99 हजार रुपये खर्च करते हुए रैन बसेरे पर लगाने जा रही 8 सीसीटीवी कैमरे तीसरी आंख से की जाएगी रैन बसेरे की निगरानीतीसरी आंख से की जाए

तीसरी आंख से की जाएगी रैन बसेरे की निगरानी

मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित शेल्टर होम पर नगर पालिका अब सीसी टीवी कैमरे लगाने जा रही है। नगर पालिका यहां पर करीब 8 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। इसके लिए पालिका करीब 99 हजार रुपए की धनराशि खर्च करेंगी। नगर पालिका के द्वारा इन सीसीटीवी कैमरो की सहायता से रैन बसेरे की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेगी। नगर पालिका का रेलवे रोड पर शेल्टर होम बनाया गया है। इस शेल्टर होम में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता है। 31 दिसम्बर 2018 में आदर्श सेवा समिति को शेल्टर होम को चलाने का ठेका दिया गया। पिछले करीब सात साल से आदर्श सेवा समिति शेल्टर होम का संचालन करती आ रही है।

करीब दो साल पहले प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा ने शेल्टर होम चलाने से हाथ खडे कर दिए थे, लेकिन पालिका प्रशासन के अनुरोध पर उनके द्वारा शेल्टर होम का संचालन किया जा रहा था। नगर पालिका ने शेल्टर होम के संचालन के लिए टेंडर निकाला था। यह टेंडर खुर्जा की एनजीओ शंखनाद सेवा संस्था को मिला है। इस एनजीओ को वर्कओर्डर दे दिए है। वहीं शंखनाद सेवा संस्था ने शेल्टर होम का संचालन कर रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 5.82 लाख रुपए खर्च करेंगी। अब नगर पालिका यहां पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। जिसका कंट्रोल रूम नगर पालिका में बनाने की तैयारी है। इन सीसीटीवी कैमरो से रैन बसेरे की निगरानी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।