Muzaffarnagar News: हाईटेक होंगे पालिका के 55 वार्ड, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नगर पालिका शहर के 55 वार्डों को हाईटेक बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 3.64 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में 35 वार्डों और दूसरे चरण में 20 वार्डों में कैमरे लगाए जाएंगे। यह प्रस्ताव 18 जुलाई की बोर्ड बैठक में शामिल किया गया है।

Muzaffarnagar News: हाईटेक होंगे पालिका के 55 वार्ड, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर नगर पालिका प्रशासन शहर के 55 वार्डों को हाईटेक करने जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका इन 55 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है। सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने पर पालिका करीब 3.64 करोड़ रुपए खर्च करेंगी। नगर पालिका ने यह प्रस्ताव 18 जुलाई को होने जा रही बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल किया है।शहर के सभी 55 वार्डों को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए पालिका प्रशासन सीसीटीवी नेटवर्किंग की तैयारी कर रही है। नगर पालिका शहर के 55 वार्डों में दो चरणों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। राज्य वित्त के अन्तर्गत प्राप्त निधि से 55 वार्डों में सीसीटीवी नेटवर्किंग और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित किया गया है।

शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पालिका संपूर्ण शहरी क्षेत्र को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने जा रही है। पहले चरण में नगर पालिका 1 करोड़ 99 लाख 26 हजार 482 रुपए से शहर के 35 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य कराएगी। इसके बाद दूसरे चरण में नगर पालिका करीब 1 करोड़ 64 लाख 96 हजार 150 रुपए से 20 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य कराएगी। उक्त कार्य कराने के लिए नगर पालिका ने यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में एजेंडे में शामिल किया है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने पर उक्त कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे शहर के 55 वार्डों की अच्छे से निगरानी रखी जा सकेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।