नगर सृजन योजना की बैठक में अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस
मुजफ्फरनगर नगर पालिका ने नगर सृजन योजना की वर्चुअल बैठक में भाग नहीं लिया, जिससे उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई। निदेशक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है और अधिकारियों को उत्तर देने के लिए बुलाया गया है। अधिकारियों के लापरवाह व्यवहार से नाराजगी जताई गई है।

मुजफ्फरनगर नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ के द्वारा आयोजित की गई नगर सृजन योजना की वर्चुअल बैठक में नगर पालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाई है। जिस कारण शासन स्तर पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज हो गई है। इस संबंध में निदेशक स्थानीय नगरीय निकाय की ओर से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए। बताया जाता है कि निर्माण विभाग के जेई निर्धारित समय पर लखनऊ निदेशालय में उपस्थित नहीं हो पाए है।नगर पालिका के अधिकारियों के द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है।
अभी हॉल में नगर सृजन योजना के संबंध में नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ के द्वारा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगर पालिका के अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते लखनऊ में उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं हो पायी। इस मामले में निदेशक के द्वारा कडी नाराजगी जताई गई है। वहीं कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले के निस्तारण के लिए नगर सृजन योजना का कार्य देख रहे अवर अभियंता (निर्माण) कपिल कुमार को तत्काल प्रभाव से नामित करते हुए 11 जून को शाम चार बजे तक निदेशालय, लखनऊ में उपस्थित होकर नोटिस का जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्हें नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर भी साथ ले जाकर स्वीकृत कराने के लिए कहा गया था। बताया जाता है कि अवर अभियंता द्वारा ससमय आदेशों का पालन नहीं किया गया और गुरुवार दोपहर तक वह नगरपालिका कार्यालय में ही मौजूद रहे। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना और चेतावनी जारी की। बाद में जेई लखनऊ के लिए रवाना हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


