आनंदपुरी-इंद्राकालोनी का सड़क निर्माण कार्य बीच में छोड़ा, लोग परेशान
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर ठेकेदारों ने सवाल उठाए हैं। कच्ची सड़क पर आनंदपुरी और इंद्राकालोनी की गलियों का निर्माण कार्य ठेकेदारों ने 15 दिन पहले शुरू किया था, लेकिन अब वे काम छोड़कर भाग...

नगरपालिका मुजफ्फरनगर की कार्यप्रणाली पर ठेकेदार सवाल खड़ा करा रहे हैं। कच्चीसड़क स्थित आनंदपुरी और इंद्राकालोनी की गलियों का निर्माण कार्य ठेकेदार बीच में छोड़कर भाग गए। करीब 15 दिन पहले शुरू हुए कार्य को बीच में छाड़ने के कारण गली में निर्माण साग्रमी सहित सरिया फैला होने से रास्ते बंद है। नालिया ब्लाक होने से घरों में पानी घुसने की परेशानी से लोग त्रस्त हो गए। एक अगस्त से पहले कच्ची सड़क स्थित पूर्व सभासद वाली गाली आनंदपुरी और इंद्राकालोनी की सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार ने शुरू कराया था। इस गली की एक नाली इंद्राकालोनी में पड़ती है, जबकि दूसरी तरफ की नाली आनंदपुरी क्षेत्र में पड़ती है।
इसके साथ ही इस गली से जुड़ी दोनों ही वार्ड की अन्य गलियों में भी निर्माण कार्य एक साथ शुरू हुआ। ठेकेदारों की गलत नीतियों के कारण सभी गलियां एक साथ खुदने से वाहनो की आवाजाही बाधित हो गई। अब 15 दिन बाद ठेकेदार सभी गलियों से काम बीच में छोड़कर गायब हो गए। सड़कों पर फैली निर्माण सामग्री, सरिया और सीमेंट घोलने वाली मशीनों के साथ सड़क खुदी होने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई, जिससे त्यौहारी सीजन में पानी की निकासी नहीं होने पर घरों में पानी घुसने से लोग बुधवार को सड़क पर आकर पालिका अधिकारियों व सभासदों पर समस्या पैदा होने का जिम्मेदार ठहराने लगे। राजीव अरोरा का कहना है कि गाली का काम शुरू हुए 15 दिन से ज्यादा हो गया और काम बीच में छोड़कर सभी लापता है। अज्जू कुमार ने बताया कि नाली निर्माण अधूरा छोड़कर मजदूर और ठेकेदार कई दिन से गायब हैं, जिससे जल निकासी की समस्या आ गई हैं, यह समस्या त्यौहारी सीजन में अधिक परेशानी का सबब बनेगी है। उधर नगरपालका के एई निर्माण महिपाल ने बताया कि सभासद ने सड़क निर्माण में खटिया सामग्री लगाने की शिकायत पालिका में की थी, जिसकी जांच होनी है। मामला मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया है तो गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जांच कर काम शुरू कराया जाएगा। ठेकेदार पर समय से कार्य पूरा नहीं करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




