Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar Municipality Chairperson Orders Investigation into Fake Experience Certificates in Tender Process
करोड़ों के निर्माण कार्यों के टेंडरों की जांच शुरू

करोड़ों के निर्माण कार्यों के टेंडरों की जांच शुरू

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - - नगर पालिका में ठेकेदारों के द्वारा निविदाओं में लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्रों की एई के द्वारा की जा रही जांच करोड़ों के निर्माण कार्यों के टेंडरों की

Feb 04, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के निर्माण कार्यों के टेंडर में चल रहे फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के खेल पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के द्वारा कडी नाराजगी जताई गई है। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों के टेंडर की जांच करने के आदेश एई निर्माण को दिए है। निविदाओं में ठेकेदारों के द्वारा लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्र और एफडीआर की जांच की जा रही है। एक ठेकेदार का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र सामने आने पर चेयरपर्सन ने एई निर्माण को जमकर फटकार भी लगाई है। नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा करोडों की धनराशि के निर्माण कार्य कराए जाते है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके लिए निर्माण विभाग को टेंडर प्रक्रिया से होकर गुजरना पडता है। टेंडर प्रक्रिया में कुछ ठेकेदारों के द्वारा खेल किया जा रहा है। यह खेल संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी के संभव नहीं है। पिछले दिनों टेंडरों में फर्जी एफडीआर के कई मामले प्रकाश में आए थे। जिस कारण चेयरपर्सन ने कई टेंडर निरस्त कर दोबारा से कराने के निर्देश दिए थे। इस बार नगर पालिका के द्वारा जो निर्माण कार्यों के टेंडर निकाले गए है, उनमें फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों की बू आ रही है। अभी हाल में एक ठेकेदार का फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र सामने आया है। जिसे देखकर पालिका के अधिकारी चौक गए है। चेयरपर्सन और ईओ के आदेश पर सभी टेंडरों की एई निर्माण के द्वारा जांच की जा रही है। ------------- कोट शहरी क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के टेंडर निकाले गए है। इन टेंडरों में ठेकेदारों के द्वारा लगाए गए अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच करने के एई निर्माण को निर्देश दिए गए है। जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद