रॉकी हत्याकांड का फरार आरोपी शुभम पुलिस मुठभेड़ में घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में लगभग एक सप्ताह पूर्व विकसित उर्फ रॉकी का अपहरण कर गोली मारकर हत्या की गई। हत्याकांड में फरार अभियुक्त शुभम को सिखेड़ा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि शुभम ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है, जबकि रॉकी का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है।

 रॉकी हत्याकांड का फरार आरोपी शुभम पुलिस मुठभेड़ में घायल

मुजफ्फरनगर। करीब एक सप्ताह पूर्व विकसित उर्फ रॉकी की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद मृतक की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके सिर को चित्तौड़ा झाल में फेंक कर धड़ को खेत में दबा दिया गया था। सिखेड़ा थाना पुलिस को गुरुवार देर रात हत्याकांड में फरार अभियुक्त शुभम को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। सिखेड़ा पुलिस की बेहड़ा आस्सा चौराहे के पास बदमाश से मुठभेड़ हुआ था। जब पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी कि उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें यह बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसने पुलिस पूछताछ में अपना नाम शुभम निवासी कादीपुर बताया। साथ ही पुलिस पूछताछ में बादल और उसकी मां द्वारा विकसित उर्फ राखी की हत्या करने की बात कही। साथ ही खुद भी हत्याकांड में शामिल होना स्वीकार किया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इससे पहले राखी हत्याकांड में पुलिस तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इनमें बादल और उसकी मां सहित एक आरोपी शामिल है। हालांकि पुलिस अभी तक राकी का सिर बरामद नहीं कर पाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।