संपूर्ण समाधान दिवस में 145 शिकायतों में मात्र 15 का हुआ निस्तारण
मुजफ्फरनगर में चार तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कुल 145 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। विभिन्न तहसीलों में जमीन से संबंधित शिकायतें अधिक थीं।

मुजफ्फरनगर। जनपद की चार तहसीलों सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। सभी तहसीलों में कुल शिकायतें 145 प्राप्त हुई, जिनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया, बाकी शिकायतों के जल्द निस्तारण के अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। जानसठ । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण कराएं, यदि कोई ऐसी शिकायत है, जिसका निस्तारण नहीं हो सकता है, उसके संबंध में शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम राजकुमार भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार तेवतिया, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।सदर। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी व तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर 27 शिकायतं प्राप्त हुई, जिनमें से 4 का निस्तारण किया गया। सदर तहसील में सभी विभागो के प्रशासनिक विभागों के व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।खतौली तहसील दिवस में शनिवार को एडीएमएफ गजेंद्र सिंह, सीडीओ कमल किशोर कंडावर,सीओ राम आशीष यादव, एसडीएम निकिता शर्मा ने जन समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में 43 शिकायते आई जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया। अधिकतर शिकायतें जमीन संबंधी रही।बुढ़ाना। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह व एसपी देहात आदित्य बंसल ने जन समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में 19 शिकायतें आई, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा लिया गया। अधिकतर शिकायतें जमीन से सम्बंधित थी। इस मौके पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


