Muzaffarnagar News: गांवों में जेसीबी से सफाई, पंपिंग सेट से निकाला पानी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में लगातार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव हुआ है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने कई गांवों का निरीक्षण किया और जल निकासी के लिए जेसीबी द्वारा नालों की सफाई कराई। पंचायत सचिवों को जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Muzaffarnagar News: गांवों में जेसीबी से सफाई, पंपिंग सेट से निकाला पानी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए जलभराव को लेकर डीपीआरओ ने विभिन्न गांव का निरीक्षण किया है। उन्होंने कुछ स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई को कराते हुए जल निकासी को दुरूस्त कराया है। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम पंचायत सचिवों को फील्ड में रहकर जल निकासी के सख्त निर्देश दिए हैं ।डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-खरड़, करौदा महाजन, खेडा मस्तान, कुरथल, टाण्डा माजरा, टोडा, लुहसाना, गढी नौआबाद, मिण्डकाली, विज्ञाना, जैतपुर, परासौली, कुरावा, कमरूद्दीननगर, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। वहीं विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-सोहंजनी तगान, विकास खण्ड-चरथावल की ग्राम पंचायत कुल्हेडी, दधेडू खुर्द, दूधली, दीदाहेडी, सैदनंगला, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-भैंसी, नावला, खेडी तगान का निरीक्षण किया।

विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत बघरा, विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-शुकताल खादर, गादला, रहमतपुर, खेडी फिरोजाबाद, भोपा, विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-बेहडा आस्सा, देवल मजरा ग्राम पंचायत कैलापुर जसमौर, वलीपुरा मजरा ग्राम पंचायत-मुझेडा, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-ग्राम पंचायत जडौदा, बझेडी, एवं विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत-छपार, ग्राम पंचायत-झबरपुर आदि का निरीक्षण किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar News: गांवों में जेसीबी से सफाई, पंपिंग सेट से निकाला पानी