कूलर बनाने की फैक्ट्री में चोरी, नौकर समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के कूकडा गांव में कूलर बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की। मालिक ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में CCTV फुटेज से चोरी की पुष्टि हुई। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे रेहड़ा चालक ने लालच देकर चोरी करने के लिए प्रेरित किया।

मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकडा गांव में स्थित ईदगाह के निकट कूलर बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाले नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फैक्ट्री मालिक ने नौकर समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।मोहल्ला आदर्श कालोनी निवासी अमित गोयल की कूकड़ा गांव ईदगाह के निकट कूलर बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में जनपद पीलीभीत निवासी सिपतेन 20 वर्ष से कार्य करता है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि लगातार फैक्ट्री में पुराना और नया सामान चोरी हो रहा था। जांच के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
जिसमें क र्मचारी के साथ मिलकर शाहिद रेहड़े वाला सामान ले जाता दिखाई दिया। नौकर से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उसने बताया कि रेहड़ा चालक ने उसे लालच देकर एक वर्ष से सामान चोरी कराया है। चोरी का सामान मदीना चौक स्थित कबाड़ी मोहम्मद शाकिब तथा बझेड़ी निवासी एजाज अली की दुकान पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


