ड्रग वेयर हाउस बनकर तैयार, स्वास्थ्य विभाग की सुपुर्दगी पर ग्रहण

ड्रग वेयर हाउस बनकर तैयार, स्वास्थ्य विभाग की सुपुर्दगी पर ग्रहण

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शेरनगर में बना ड्रग वेयर हाउस एक साल से अधिक समय से तैयार है, लेकिन ठेकेदारों को भुगतान नहीं मिलने के कारण...

Oct 09, 2025 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

मुजफ्फरनगर। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों की समय पर उपलब्धता के लिए मुख्यालय पर स्टाक को ड्रग वेयर हाउस बनकर तैयार हो गया है। यह ड्रग वेयर हाउस बने एक वर्ष से अधिक का समय बीत गया, लेकिन यह वेयर हाउस स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द नहीं हो पाया है। इसके पीछे लखनऊ से नामित कार्यदायी संस्था द्वारा ठेकेदारों का पूर्ण भुगतान नहीं होना है। इसकी देरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी झेल रहे हैं। मुजफ्फरनगर में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके साथ ही करीब 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके साथ-साथ हेल्थ सेंटरों की संख्या भी काफी अधिक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन पर प्रतिदिन के हिसाब से करीब पांच हजार से अधिक मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता होती है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर ड्रग वेयर हाउस की समस्या लंबे समय से थी, जिसको पूर्ण करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शेरनगर में जमीन खरीदकर ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य लखनऊ की कार्यदायी संस्था द्वारा कराया गया, जिसके लिए करीब आठ करोड़ का बजट पास हुआ था। इस ड्रग वेयर हाउस का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, लेकिन पांच प्रतिशत कार्य ठेकेदार ने रोक रखा है। इसके पीछे के कारण ठेकेदारों के पास पेंमेंट नहीं पहुंचना है। सीएमओ ने भी कई बार इसके लिए पत्रचार कर दिया है। उधर, ड्रग वेयर हाउस नहीं मिलने से व्यवस्था संभाल रहे स्टाफ को जिला अस्पताल और रामपुर तिराहे पर किराए के भवन से दवाइयों की सप्लाई करनी पड़ रही है। नया ड्रग वेयर हाउस शुरू होने से सीएचसी और पीएचसी पर दवाइयों की सप्लाई व्यवस्था और अधिक सुगम होने की संभावना है। -- कोट ड्रग वेयर हाउस शेरनगर में बनकर तैयार है। कुछ कार्य पेडिंग है, जो किन्ही कारणों से रूका हुआ है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा हुआ है। कार्य पूर्ण होने पर ही हमे भवन सुपुर्द होगा। मुख्यालय स्तर पर ही कुछ कारणों से भवन सुपुर्द होने में देरी हो रही है। -डा. सुनील कुमार तेवतिया, सीएमओ