उत्कृष्ट कार्यों के लिए बैंक प्रबंधकों व कर्मचारी सम्मानित
मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा प्रबंधकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिसमें लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड और आउट स्टैंडिंग परफारमेन्स शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर वित्तीय वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों से गदगद जिला सहकारी बैंक लि. मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध कमेटी ने बैंक चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह की अगुवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बैंक शाखाओं के प्रबंधकों व समस्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह
स्थानीय बैंक मुख्यालय कोर्ट रोड पर आयोजित समारोह में विविधीकरण तथा केसीसी योजनाओं में सर्वाधिक ऋण वितरण एवं वसूली, ग्राहक सेवा एवं शिकायत निवारण, डिजिटल सेवाओ के विस्तार, तथा सहकार से समृद्धि योजना श्रेणियों में सर्वोत्कृष्ट परिणाम देने वाले शाखा प्रबंधकों व उनके समस्त कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में यशवीर सिंह को लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड, सुश्री निधि, नवीन अग्रवाल व चन्द्रशेखर को आउट स्टैंडिंग परफारमेन्स तथा संदीप श्रीवास्तव और विकास आर्य को स्किल एन्हेंसमेन्ट कैटेगरी में अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर बैंक संचालक एवं ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी , राजू अहलावत, ठाकुर सोमबीर सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक उपस्थित रहे। अंत में बैंक सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार द्वारा बैंक सभापति एवं संचालकों को धन्यवाद देते हुए समारोह समापन की घोषणा की गई ।
ये सभी हुए सम्मानित
सम्मानित होने वाले प्रबंधकों नीरज शर्मा शाखा नई मंडी, सुनील गौतम चौसाना, नौबहार सिंह नगला पिथौरा, चन्द्र प्रकाश गुप्ता मन्दौड, कैलाश गौतम निरमाना, कृष्ण कुमार कैराना, दुष्यंत यादव बरला, गौरव शर्मा रामराज, नन्द किशोर गढी पुख्ता,अजय कुमार शाहपुर, सिद्धार्थ गौतम कांधला, अनुज कुमार कैडी बाबरी, शिवपूजन रोहाना, बबीता सैनी प्रेमपुरी, राकेश प्रसाद शामली, सुधीर कुमार जानसठ, राजकुमार सिंह बुढाना, कुलदीप सैनी फुगाना, आशीष कुमार झिंझाना, केपी पाण्डे थानाभवन शामिल रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


