Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar District Contact Center Established for Voter List Complaints and Information
सात फरवरी तक चलेगा एसआईआर, टोल फ्री नम्बर जारी

सात फरवरी तक चलेगा एसआईआर, टोल फ्री नम्बर जारी

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित किया है। मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 और अन्य नंबरों पर शिकायतें और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एसआईआर सात फरवरी तक चलेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी नामावली की जांच करें।

Tue, 25 Nov 2025 12:09 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव डीएम उमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिये डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (डीसीसी) कलैक्ट्रेट में स्थापित किया है। इस सेंटर में टोल फ्री नंबर 1950 व 0131-2436918, 01312433023 में काल करने पर मतदाता निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) से संबंधित शिकायतें कर सकते व जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि अब सात फरवरी तक एसआईआर चलेंगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का एसआईआर कार्य प्रगति पर है। यह कार्यक्रम चार नवम्बर 2025 से शुरु हो चुका है जो कि सात फरवरी 2026 तक विभिन्न चरणों में सम्पन्न किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित जनसुविधा के दृष्टिगत इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर कलैक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर को सक्रिय कर दिया गया है। नागरिक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय कार्य अवधि के दौरान टोल-फ्री नम्बर 1950 व 0131-2436918, 01312433023 पर संपर्क कर निर्वाचक नामावली से सम्बन्धित अपने प्रश्नों या शिकायतों की नामावली से सम्बन्धित अपने प्रश्नी या शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। मतदाताओं से अपील की गयी है कि वे निर्वाचक नामावली में अपना नाम अवश्य जांच लें, जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निधीरित प्रपत्र पर आवेदन कर अपना नाम सम्मिलित कराएं ताकि आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।