Muzaffarnagar News: 10 मरीज स्वाइन फ्लू और तीन मरीज डेंगू के मिले
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले में ए1एच1 स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है। 10 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि मरीजों की स्थिति सामान्य है और दवाओं की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर इंफ्लूएंजा वायरस ए1एच1 स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट घोषित कर दिया है। बुखार, खांसी, जुकाम वाले मरीजों को लेकर चिकित्सकों को अलर्ट रहने के निर्देश है। स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर तुरंत मरीज की जांच के निर्देश है। मुजफ्फरनगर जिले में अलर्ट के बीच 10 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है, जिसके बाद संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बड़े स्तर पर जांच के निर्देश जारी किए है。
स्वाइन फ्लू के लक्षण
संक्रमण रोग स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। इसकी जद में बच्चे भी आ रहे हैं। कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों को स्वाइन फ्लू अपने चपेट मे ले रहा है। मुजफ्फरनगर के मखियाली में रविवार को एक नया स्वाइन फ्लू का मरीज सामने आया है। वहीं शनिवार तक नौ मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा चार मामले अभी तक शहरी क्षेत्र में मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस संक्रमण से ग्रस्त मरीजों की पुष्टि हुई है। खतौली ब्लॉक में अभी तक 2 मरीज, मोरना और जानसठ ब्लॉक में 1-1 मरीज में स्वाइन फ्लू के संक्रमण पाए गये हैं। वहीं सदर ब्लाक क्षेत्र में स्वाइन फ्लू मरीज की संख्या बढ़कर दो हो गई है। जिले में एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सैंपलिंग और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं विभाग ने निगरानी बढ़ाने के लिए चिकित्सकों के दलों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रीय रहने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाइयाँ
सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि रविवार को मखियाली गांव में एक नया स्वाइन फ्लू का मरीज सामने आया है। अन्य मरीजों को मिलाकर जिले में 10 स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि किसी भी मरीज में गभीर समस्या नहीं है। मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मॉनिटरिंग में रखा गया है।
---
स्वाइन फ्लू से लड़ने को पर्याप्त मात्रा में पहुंची दवा
दवा की उपलब्धता
सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में पर्याप्त मात्राएं पहुंच गई है। ड्रग वेयर हाउस में सुरक्षित दवाओं के भंडार के साथ जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी पर दवाइयां पहुंचाई गई है। कही भी दवा को लेकर किसी भी चिकित्सक को कमी लगे तो वह सीधे ड्रग वेयर हाउस से ले सकता है। सीएमओ ने बताया कि इसमें ज्यादातर टेप फ्लू नामक दवाई दी जा रही है।
--
तीन मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टी
डेंगू मामलों की जानकारी
बरसात के बाद तेजी से डेंगू और मलेरिया भी जिले में पैर पसार रहा है। मुजफ्फरनगर में अभी तक सरकारी आंकड़ों में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि सामने आई। सीएमओ सुनील कुमार तेवतिया का कहना है कि तीन डेंगू के मरीजों में अभी तक एक खतौली निवासी युवक ही जनपद का निकला है, जबकि दो अन्य मरीज बाहर से आए थे। इसके अलावा जिला सर्विलांस अधिकारी व जिला मलेरिया अधिकारी को मॉनिटरिंग के लिए अलर्ट किया है।


