Muzaffarnagar News: सोने-चांदी के नकली जेवरात का आरोप लगा दुकान पर हंगामा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में मदीना चौक के पास एक सर्राफ की दुकान पर ग्राहकों ने हंगामा किया। आरोप है कि उन्हें सोने के नाम पर तांबे और चांदी के साथ एल्युमिनियम के जेवरात दिए गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत किया, लेकिन किसी ने लिखित शिकायत नहीं की।

Muzaffarnagar News: सोने-चांदी के नकली जेवरात का आरोप लगा दुकान पर हंगामा

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मदीना चौक के समीप सर्राफ की दुकान पर ग्राहकों ने हंगामा किया। ग्राहकों का आरोप है कि सर्राफ व्यापारी ने उन्हें सोने के नाम पर तांबे व चांदी के नाम पर एल्युमिनियम के जेवरात दिए है। जेवरातों पर सोने की परत चढ़ाकर बेचा गया है। हंगामे की सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। इमरान कालोनी निवासी नईम ने बताया कि उसने दुकान से कुछ समय पहले दस लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात लिए थे। बाद में जेवरातों की जांच मोती महल में कराई तो जांच में कुछ सोने के जेवरात तांबे व चांदी के जेवरात एल्युमिनियम के निकले।

वही महिला ग्राहक जैनब ने बताया कि वह काफी समय से इसी दुकान से जेवरात खरीद रही है। उसने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व दुकान से सोने के कुंडल खरीदे थे। वह कुंडल बदलने के लिए मोती महल गयी तो कुंडल सोने के बजाए तांबे के निकले। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्राहकों को समझाकर शांत किया। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने पर कोई लिखित शिकायत नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: सोने-चांदी के नकली जेवरात का आरोप लगा दुकान पर हंगामा