ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरमुजफ्फरनगर : गन्ना पूजन के बाद मोना शुगर मिल का पेराई सत्र आरंभ

मुजफ्फरनगर : गन्ना पूजन के बाद मोना शुगर मिल का पेराई सत्र आरंभ

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान टीम उप जिला अधिकारी जानसठ अम्रता पाल कौर व ज़िला गन्ना...

मुजफ्फरनगर : गन्ना पूजन के बाद मोना शुगर मिल का पेराई सत्र आरंभ
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरMon, 26 Oct 2020 02:02 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान टीम

उप जिला अधिकारी जानसठ अम्रता पाल कौर व ज़िला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने गन्ना चेन का बटन दबाकर गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोना के नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक कमल रस्तोगी, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, वरिष्ठ भाजपा नेता व नमामि गंगे प्रदेश सह संयोजक डॉ. वीरपाल निर्वाल, कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह एवं राजेश सहरावत पूर्व चेयरमैन भोकरहेड़ी, अनिल राठी प्रमुख करहेड़ा, अमली खान ककराला, वेदवीर सिंह भोकरहेड़ी, राजीव चेयरमैन रहमतपुर, कांग्रेस नेता सतीश सहरावत, मुमताज जैदी, बिन्नू राठी, भाजपा नेता अमित राठी, प्रकाशवीर प्रधान ककरौली, गुड्डू ककरौली, प्रदीप निर्वाल, आशीष निर्वाल, अनुज पहलवान छछरौली, नरेन्द्र कुमार, धर्मपाल राठी, सन्नी राजा रहमतपुर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें