जिला सहकारी बैंक में विभिन्न योजनाओं एवं लक्ष्य प्राप्ति को लेकर हुई बैठक
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक की बैठक में बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और शाखा प्रबंधकों ने बैंक की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान ऋण समृद्धि योजना, गोदाम निर्माण, किसानों को ब्याज अनुदान, और बैंक की डिजिटल सेवाओं पर चर्चा की गई। सभी शाखाओं को लक्ष्यों की पूर्ति के लिए 15 दिन की कार्ययोजना बनाने को कहा गया।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक लि. की एक बैठक जिला मुख्यालय पर बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक के सभी अधिकारी, शाखा प्रबन्धकों के साथ बैंक की समस्त गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में बैंक सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह ने प्रमुख रूप से शाखावार विविधीकरण योजना में वितरित ऋण समृद्धि योजना में किये गये कार्यों, गोदाम निर्माण, फसली ऋण की वसूली, किसानों को ब्याज अनुदान, समितियों की ऋण सीमाओं के परिचालन, उर्वरक की उपलब्धता व वितरण, बाकायेदार ऋणियों को नोटिस, शाखाओं पर खाली पड़े लॉकर, पैक्स कम्प्यूटरीकरण तथा बैंक की डिजिटल सेवाओं आदि की समीक्षा की।
बैंक के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष हेतु निर्धारित किये गये लक्ष्यों की पूर्ति हेतु समस्त शाखाओं व मुख्यालय के कर्मचारी पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। उन्होने अधिकांश लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लेने का भरोसा दिलाया। उन्होने अधिकारियों को 15 दिनों की कार्ययोजना बनाकर देने को कहा। बैंक सचिव राजेश कुमार ने आश्वस्त किया कि आज से व्यवहारिक योजना तैयार कर सघन अभियान प्रारम्भ किया जायेगा ताकि अवशेष कार्यों को 31 मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए। बैठक मे बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार के अतिरिक्त समस्त अनुभाग अधिकारियो तथा बैंक की 50 शाखाओ के शाखा प्रबन्धकों ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


