सीएमओ ने किया स्वास्थ्य प्रयोगशाला का निरीक्षण
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने महिला चिकित्सालय में संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने जांच प्रक्रियाओं, साफ-सफाई और उपकरणों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। सीएमओ ने मरीजों को बेहतर सुविधाएं और समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिले तथा जांच रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डॉ. राधा चौधरी द्वारा प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच प्रक्रियाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
सीएमओ ने कहा कि सभी उपकरणों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए तथा जांच कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर भी विशेष जोर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


