मुजफ्फरनगर का होगा सीमा विस्तार, एटूजेड रोड का चौड़ीकरण को भी मिली मंजूरी

Feb 11, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में एक बार फिर से सीमा विस्तार किया जाएगा। बढ़ती जनसंख्या और एनसीआर क्षेत्र के कारण यह निर्णय लिया गया है। जानसठ रोड, दिल्ली रोड, रूडकी रोड, सहारनपुर रोड और शामली रोड पर सीमा विस्तार का प्रस्ताव है। इसके अलावा, शहरी विकास के लिए कई योजनाओं पर भी चर्चा हुई है।

 मुजफ्फरनगर का होगा सीमा विस्तार, एटूजेड रोड का चौड़ीकरण को भी मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर का एक बार फिर से सीमा विस्तार होगा। बढ़ती आबादी एवं एनसीआर क्षेत्र होने की वजह से सीमा विस्तार का कदम उठाया गया है। मुजफ्फरनगर महायोजना के तहत जानसठ रोड, दिल्ली रोड, रूडकी रोड, सहारनपुर रोड व शामली रोड पर सीमा विस्तार किये जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में एटूजेड रोड पर उपलब्ध चौडाई के अनुसार चौडीकरण किये जाने के प्रस्ताव के साथ-साथ शामली महायोजना के 52 ग्रामों को सम्मिलित करते हुए जीआईएस. बेस्ड महायोजना तैयार किये जाने के प्रस्ताव पर बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। शामली विकास प्राधिकरण अलग गठित करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की 59वीं बोर्ड बैठक विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष /मंडलायुक्त सहारनपुर की डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार, सहारनपुर, में आहूत की गयी। बैठक में जहां मुजफ्फरनगर महायोजना के तहत सीमा विस्तार को मंजूरी दी गई वहीं दूसरी तरफ नगरीय विकास एवं निर्माण कार्यों पर भी जोर दिया गया। मंडलायुक्त द्वारा राजकीय मैदान की भूमि पर ऑडिटोरियम का भी निर्माण शीघ्र करने के निर्देश दिए गए। बैठक में 58वीं बोर्ड बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि करते हुए बोर्ड की 59वीं बैठक में बजट प्रस्ताव, ट्रांसपोर्टनगर योजना के अन्तर्गत निस्तारित सम्पत्ति को निष्प्रयोज्य घोषित किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव, सेवानिवृत्त एवं अंशकालिक कार्मिकों को रखे जाने का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई । बैठक में डीएम मुजफ्फरनगर उमेश मिश्र , डीएम शामली अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण कविता मीणा, सचिव कुंवर बहादुर सिंह, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के प्रतिनिधि सहायक वास्तुविद नियोजक, अधीक्षण अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, सहारनपुर, प्राधिकरण के बोर्ड सदस्य शरद शर्मा, गजे सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।