
एमडीए की 22 जगहों पर 17 अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, मचा रहा हड़कंप
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शनिवार को जोन चार में 22 स्थानों पर 17 अवैध कालोनियों का ध्वस्तीकरण किया। अवैध कालोनाइजरों द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के 172 बीघा भूमि पर कालोनियाँ विकसित की जा रही थीं। प्राधिकरण ने तीन अवैध निर्माणों को सील किया और दो का ध्वस्तीकरण किया। इस अभियान में कई अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने भाग लिया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की तीन प्रवर्तन की टीमों ने शनिवार को मुजफ्फरनगर जोन चार के 22 जगहों पर 17 अवैध कालोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इतना ही नहीं अवैध कालोनाइजर मुजफ्फरनगर शहर के न्याजपुरा , काली नदी के किनारे, ग्राम शाहबुद्दीनपुर के अलावा चरथावल के खानजहांपुर, ग्राम रूकनपुर आदि जगहों पर करीब 172 बीघा में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए कालोनी विकसित कर रहे थे। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष के आदेश पर इनमें से तीन अवैध निर्माण को सील कर दिया गया जबकि दो अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से अवैध तरीके से कालोनी डवलप करने वाले कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।
एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा के आदेश पर सचिव कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण मुजफफरनगर के जोन 4 में 22 जगहों में से 17 अवैध कालोनियों की करीब 172 बीघा तथा अवैध रूप से निर्मित 2 अवैध निर्माणों को धवस्त किया गया| साथ ही तीन अवैध निर्माणों पर सील लगाने की कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में तीन प्रवर्तन की टीमें लगी हुई थी। ध्वस्तीकरण के लिए छह जेसीबी मशीनों को लगाया था। ये सभी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चरथावल रोड, न्याजपुरा को जाने वाली सड़क पर, शाहबुद्दीनपुर , काली नदी के आसपास की गई है। ध्वस्तीकरण अभियान के समय अधिशासी आभियंता, समस्त सहायक अभियंता, समस्त अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साध नायब तहसीलदार व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। ------------------------- इन अवैध कालोनाइजरों व अवैध निर्माण पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 1. सुरेन्द्र ग्राम शाहबुद्दीनपुर 2. मनोज कुमार, सोहन लाल, चंद्रशेखर आदि निवासीगण शाहबुदीनपुर 3. मौहम्मद मेहरबान एवं बाबू मेम्बर, कल्लू, टीदू एवं छोटा निवासीगण ग्राम शाहबुदीनपुर 4ঙ.ऋषिपाल कल्लू आदि, मन्दिर के पीछे न्याजूपुरा शाहबुदीनपुर 5. ओमबीर पुत्र नंथन सिंह, मोहम्मद आमिर चरथावल रोड, 6.कल्लू यामीन व शमीम खानजहांपुर काली नदी 7. मनीष जोहरी उर्फ बर्टी, सन्जू आदि, न्याजपुरा शाहबूदीनपुर 8. पदमसेन एवं प्रमोद व चन्द्रशेखर आदि, शाहबूरदीनपुर 10. परदेसी, विनोद कुमार, रहतू मनोज, सोनू मोनू आदि डीलर न्याजूपुरा 11. अंसार अहमद , नदीम खॉनजहापुर ল12. हाजी शमशेर निकट मदरसा चरथावल रोड 13. कमरसेन , यूसुफ अंसार आढती आदि ग्राम रूकनपुर चरथावल रोड मदरसे से आगे 14. अब्दुल सकूर खॉनजहापुर चरथावल रोड 15. अर्जुन कुमार व सुशील कुमार खॉनजहापुर चरथावल रोड 16.मोहन कुमार पीरू, निवासी राम लीला टिल्ला 17. काशीराम, अशोक कुमार, संजय कुमार , अमित आदि खॉनजहापुर चरथावल रोड 18. सोनू , न्याजूपुरा, मुजपफरनगर। 19. आश मौहम्मद न्याजूपुरा 20. हाजी कवर, न्याजपुरा जाने वाले रास्ते पर पुल के निकट, 21. अंशुल जोहरी, न्याजूपुरा हाजी चौक, मुजपफरनगर 22. हाजी शाहजाद, न्याजूपुरा हाजी चौक

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




