आर्य समाज नई मंडी की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी के वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। चुनाव की अध्यक्षता अरुण कुमार ने की। नई कार्यकारिणी में प्रधान कृपाशंकर शर्मा, कार्यकारी प्रधान अतर सिंह आर्य, उपप्रधान महेश विश्वकर्मा समेत कई अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी का भव्य स्वागत किया गया।

आर्य समाज नई मंडी की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज नई मंडी की कार्यकारिणी समिति के वर्ष 2026-27 के गठन हेतु रविवार को चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। नई मंडी स्थित आर्य समाज सभागार में आयोजित इस आम सभा की अध्यक्षता जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ने की। चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह भारतीय एड. की देखरेख में सर्वसम्मति से नई टीम का चयन किया। चुनाव अधिकारी ने वैध सभासदों के बीच चुनाव संपन्न कराते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें मुख्य रूप से प्रधान कृपाशंकर शर्मा (वैद्य), कार्यकारी प्रधान अतर सिंह आर्य, उपप्रधान महेश विश्वकर्मा, मंत्री डा. राय साहब आर्य, कोषाध्यक्ष विमल प्रसाद गुप्ता, संयुक्त मंत्री नरेन्द्र उपाध्याय, उपमंत्री सोमदत्त जिज्ञासु, सहकोषाध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष सोमपाल सिंह आर्य, अधिष्ठाता आर्य वीर दल अजय गर्ग, मीडिया प्रभारी एड. सुरेन्द्र सिंह, लेखा निरीक्षक सत्यप्रकाश बंसल, विशिष्ट सदस्य व सलाहकार चुने गए।

कार्यकारिणी में श्री जग सिंह को सदस्य के रूप में चुना, जबकि एड. कुंवरपाल सिंह, एड. ब्रजवीर सिंह और एड. विनोद कुमार को कानूनी सलाहकार मनोनीत किया राजऋषि आर्य और जितेन्द्र आर्य रोहल को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित जनसमूह ने फूल-मालाएं और पटके पहनाकर भव्य स्वागत किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।