एंबुलेंस में पंजीकृत गाड़ी स्कूली बच्चों को ले जाते हुए पकड़ी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर के एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने स्कूल बच्चों को ले जा रही एम्बुलेंस में पंजीकृत गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी का परमिट, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त पाया गया। गाड़ी को सीज करते हुए 40250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और अभिभावकों को जागरूक रहने की सलाह दी।

एंबुलेंस में पंजीकृत गाड़ी स्कूली बच्चों को ले जाते हुए पकड़ी

मुजफ्फरनगर एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने चेकिंग के दौरान एम्बुलेंस में पंजीकृत गाड़ी को स्कूली बच्चों ले जाते हुए पकड़ा है। इस गाड़ी का परमिट और फिटनेस, प्रदूषण आदि खत्म पाया गया है। एआरटीओ ने इस गाड़ी को सीज करते हुए 40250 रुपये का जुर्माना लगाया है।गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा अपनी विभागीय टीम के साथ रुड़की रोड, छपार-पुरकाजी रोड आदि पर स्कूली वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक पीले रंग की गाड़ी स्कूली बच्चों को लेकर जा रही थी। विभागीय टीम ने इस गाड़ी को रोका और दस्तावेज चैक किए। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त गाडी एम्बुलेंस गाडी में पंजीकृत है।

वहीं उक्त गाड़ी बिना फिटनेस, बिना परमिट और बिना प्रदूषण एवं एनसीआर में लागू एनजीटी के विरुद्ध संचालित हो रही थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया और करीब 40250 का जुर्माना भी आरोपित किया गया। कर की गणना कार्यालय में करने के निर्देश दिए। एआरटीओ ने कहा कि बच्चों सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस ओर अभिभावकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। उन्हें स्कूली वाहन की जांच पडताल करते हुए अपने बच्चों को उक्त वाहन में स्कूल भेजना चाहिए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।