
चाचा ने हिस्ट्रीशीटर भतीजे की गोली मारकर की हत्या
Muzaffar-nagar News - गांव दादूपुर में पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर मोनू को उसके चाचा करतार ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में मोनू को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गांव में...
थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर में रास्ते में रोककर थाने के हिस्ट्रीशीटर की पुरानी रंजिश में उसके चाचा ने गोली मार हत्या कर दी। गंभीर हालत में घायल को उठाकर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया था। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी मोनू 30 वर्षीय गुरुवार की शाम को बाइक से आ रहा था। रास्ते में उसकी अपने चाचा करतार से कहा सुनी हो गई। इस दौरान आरोपी ने मोनू को गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
आरोपी व उसके अन्य साथी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन निजी वाहन से मोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मोनू को मृतक घोषित कर दिया। मोनू पुरकाजी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पुरकाजी थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज है। वही आरोपी करतार पुत्र पाला पर भी मर्डर सहित दो मुकदमे दर्ज है। सीओ सदर डा. रवि शंकर ने बताया कि एक माह पूर्व मोनू के घर में चोरी हुई थी। इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई थी, जिसके बाद मोनू को गोली मार दी गयी है। गांव में पुलिस को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गयी है। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश भी चल आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर देर सांय एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर परिजनों एवं पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




