पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हस्ताक्षर को लेकर सीएमओ व एमओ तलब
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र में तेजवीर सिंह की हत्या का मामला चल रहा है। उसके बेटे ने चाचा सुखपाल समेत 12 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुनवाई के दौरान गवाह डा. विकास कुमार सिंह उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट ने सीएमओ सुनील तेवतिया को 14 मई को पेश होने का आदेश दिया है।

मुजफ्फरनगर शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैनियान निवासी तेजवीर सिंह उर्फ तेजू और उसके भाई सुखपाल के बीच खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर अप्रैल 2023 को विवाद हो गया था। जिसमें तेजवीर सिंह की मौत हो गई थी। उसके बेटे सोनू ने अपने चाचा सुखपाल समेत 12 लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट-3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान आरोपी सुखपाल कोर्ट में उपस्थित हुआ। कोर्ट में साक्षी के रूप में गवाह डा. विकास कुमार सिंह कई तिथियों से उपस्थित नहीं हैं।
शाहपुर की पुलिस गवाह को न्यायालय के समक्ष साक्ष्य के लिए प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस के द्वारा समन तामील की रिपोर्ट को वापस कर दिया गया कि डा. विकास कुमार सिंह नाम का कोई डाक्टर जनपद मुजफ्फरनगर में तैनात नहीं रहा है। रिपोर्ट पर जिला अस्पताल की मोहर लगी है और सीएमओ के हस्ताक्षर भी हैं, लेकिन रिपोर्ट थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के द्वारा अग्रसारित नहीं है। वहीं, तेजवीर सिंह उर्फ तेजू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर चिकित्सा अधिकारी के रूप में डा. विकास कुमार सिंह का नाम अंकित है। कोर्ट ने कहा है कि जानबूझकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा असत्य कथनों के आधार पर आरोपी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। इसकों लेकर सीएमओ सुनील तेवतिया को 14 मई को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। साथ ही गवाह डा. विकास कुमार सिंह को भी तलब किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


