Muzaffarnagar News: बोर्ड की स्वीकृति मिली तो शहर में होगे करीब 100 करोड के विकास कार्य

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: नगर पालिका की बैठक 18 जुलाई को होगी, जिसमें 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दी जाएगी। एजेंडे में स्वास्थ्य, जलकल, और निर्माण विभाग के करीब 499 विकास कार्य, जिनमें 168 प्रस्ताव शामिल हैं, रखे गए हैं। बैठक में स्ट्रीट लाइट्स, नालों की सफाई, और CCTV कैमरों की स्थापना पर चर्चा होगी।

Muzaffarnagar News: बोर्ड की स्वीकृति मिली तो शहर में होगे करीब 100 करोड के विकास कार्य

Muzaffarnagar News: नगर पालिका की 18 जुलाई को बोर्ड बैठक होने जा रही है। इस बोर्ड में में सदन की स्वीकृति मिली तो नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 100 करोड से अधिक के विकास कार्य कराएगी। बोर्ड बैठक के एजेंडे में स्वास्थ्य विभाग, पथ प्रकाश, जलकल विभाग और निर्माण विभाग समेत करीब 499 विकास कार्य शामिल किए गए है। एजेंडे में करीब 168 प्रस्ताव शामिल किए गए है। 18 जुलाई को नगर पालिका के सभागार में सुबह 11 बजे बोर्ड बैठक आयोजित होगी। इस बोर्ड बैठक के लिए नगर पालिका ने करीब 168 प्रस्ताव का एजेंडा तैयार किया है। इस एजेंडे में करीब 499 विकास कार्य रखे गए है।

जिनकी लागत करीब 100 करोड से अधिक है। नगर पालिका करीब एक हजार स्ट्रीट लाइट खरीदने की तैयारी कर रही है। वहीं बडे नालों की सफाई को लेकर भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। शहर के मुख्य मार्गों की सफाई को लेकर भी प्रस्ताव शामिल किया गया है। इसके अलावा शहर के 55 वार्डों में सीसीटीवी कैमरा और उनकी नेटवर्किंग का कार्य भी रखा गया है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी एजेंडे में शामिल किए गए है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।