Muzaffarnagar News: हाईवे पर खंभे से टकराई स्कूटी, युवती घायल
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffarnagar News: छपार टोल प्लाजा के पास मुस्कान नाम की एक लड़की की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुस्कान की स्कूटी अचानक संतुलन खो बैठी और एक खंभे से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर छपार पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Muzaffarnagar News: छपार। मेरठ से हरिद्वार जा रही मुस्कान पुत्री सोनू की स्कूटी बुधवार को छपार टोल प्लाजा पार करने के बाद अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। मुस्कान सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही छपार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुस्कान को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

