Muzaffarnagar News: सस्ते रियाल बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरफ्तार
Muzaffarnagar News: मीरापुर पुलिस ने सस्ते सऊदी रियाल देने का झांसा देकर बिजनौर के होटल संचालक से तीन लाख रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 12 हजार रुपये नकद और पांच सऊदी रियाल बरामद किए। ठगों ने नकली रियाल के नीचे अखबार और कागज रखकर बैग थमाया था।

Muzaffarnagar News: मीरापुर मीरापुर पुलिस ने रुपयों के बदले सस्ते सऊदी रियाल देने का झांसा देकर एक होटल संचालक से तीन लाख रुपये ठगने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल दो महिला सदस्यों समेत चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 हजार रुपये नकद और पांच रियाल विदेशी मुद्रा बरामद की है।बिजनौर कोतवाली के मोहल्ला रांघडान निवासी इमरान बिजनौर में 7 डे नॉनवेज होटल चलाता है। इमरान ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि करीब 10 दिन पहले दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति उसके होटल पर सामान खरीदने आया था। सामान के बदले उसने भारतीय रुपये की जगह सऊदी रियाल देने की कोशिश की।
उसे जबरदस्ती 50 रियाल का एक नोट दे दिया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने इमरान को लालच दिया कि उसके पास बहुत सारे रियाल हैं और वह 50 रियाल का नोट महज 1000 रुपये में दे देगा। 6 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे इमरान के पास उस अज्ञात व्यक्ति का पुनः फोन आया और उसने रोते हुए कहा कि उसकी माताजी की तबीयत बहुत खराब है और उसे तुरंत रुपयों की सख्त जरूरत है। उसकी बातों में आकर इमरान अपने भाई के साथ मीरापुर पहुंच गया, जहां उक्त व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ मिला। योजना के मुताबिक इमरान ने उन्हें 3 लाख रुपये से भरा बैग सौंप दिया और बदले में ठगों ने उन्हें एक दूसरा बैग यह कहकर थमा दिया कि इसमें ढेर सारे रियाल हैं। बैग में ऊपर की तरफ नकली रियाल रखे थे जबकि नीचे अखबार और सादे कागजों की कटिंग भरी हुई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को अजीजुल निवासी पश्चिम बंगाल, हाल हाल निवासी सीलमपुर दिल्ली, मौ. सीपन निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी रोहिणी दिल्ली, रूखशाना निवासी लोनी, गाजियाबाद और पूजा पत्नी बिलाल शेख निवासी सीमापुरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से पांच सऊदी रियाल व 12,000 रुपये की नकदी बरामद हुई।

