मिलेट्स रेसिपी जागरूकता कार्यक्रम से समाज में चेतना बढ़ेगी

मिलेट्स रेसिपी जागरूकता कार्यक्रम से समाज में चेतना बढ़ेगी

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में पशु चिकित्सा दिवस पर कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मोटे अनाज के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रेसिपी...

Sep 22, 2025 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में हुए पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर कृषि विभाग में मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने मिलेट्स रेसिपी बनाकर मोटे अनाज के प्रति जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. बीरपाल निर्वाल, उपनिदेशक कृषि प्रमोद सिरोही, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा. अशोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि आज हम यहां एक महत्वपूर्ण विषय मिलेट यानी मोटे अनाज पर एकत्र हुए हैं। यें केवल भोजन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और परंपरा की धरोहर हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार बाजरा किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष डा. बीरपाल निर्वाल ने कहा कि भारत में सदियों से बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो जैसे अनाज खाए जाते रहे हैं। लेकिन समय के साथ ये हमारी थालियों से दूर होते गए। परिणामस्वरूप मधुमेह, मोटापा और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियाँ बढ़ीं। उपनिदेशक कृषि प्रमोद सिरोही कहा कि मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में मिलेट यानी मोटे अनाजों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया है। उत्तरपदेश की योगी सरकार ने भी इसके लिए मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम को मंजूरी दी है। कार्यक्रम में कालेज के छात्रों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया गया।