Muzaffarnagar News: स्वामी कल्याण देव की पुण्यतिथि पूर्व संध्या पर मन्त्री ने दी श्रद्धांजलि
Muzaffarnagar News: वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 22 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई जायेगी। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और जिपं. के प्रशासक डॉ. वीरपाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रम में हवन यज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Muzaffarnagar News: वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 22 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई जायेगी। सोमवार पूर्व संध्या पर आश्रम में पहुंचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जिपं. के प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने ब्रह्मलीन स्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। गुरुकुल विद्यार्थियों द्वारा किये गये मंत्रोच्चार के बीच ब्रह्मलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की।तथा ब्रह्मलीन सन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।जिसके उपरांत मंत्री व जिला पंचायत परिषद के प्रशासक ने प्राचीन वटवृक्ष की परिक्रमा की व शुकदेव मंदिर के दर्शन किये। आश्रम के अधिष्ठा स्वामी ओमानन्द महाराज ने पटका पहनाकर दोनो अथितियों का स्वागत किया व शुकतीर्थ नामक ग्रंथ भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।
आश्रम ट्रस्ट कमेटी के ओमदत्त देव आर्य ने बताया की तीर्थ के जीर्णोद्धारक पदम् विभूषित 129 वर्षीय स्वामी कल्याण देव महाराज की 22 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार की सुबह 7 बजे चरणाभिषेक के उपरांत अथितियों द्वारा हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति प्रदान की जायेगी। कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ,सुमन कृष्ण शास्त्री डॉ. जितेंद्र कुमार प्रधानाचार्य कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा,जितेन्द्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, डॉ. वीरपाल सहरावत,रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


