प्राप्त संदर्भों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें अधिकारी गण: एडीएम

Feb 28, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल और लंबित शिकायतों के निस्तारण पर बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संदर्भों का निस्तारण समय सीमा में करें और शिकायतकर्ताओं से संतोषजनक फीडबैक प्राप्त करने पर ध्यान दें।

प्राप्त संदर्भों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित  करें अधिकारी गण: एडीएम

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री पोर्टल, सहित अन्य संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों के निस्तारण एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि अधिकारीगण आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर अवश्य निस्तारित कर दें, जिससे कोई भी संदर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में न जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित शिकायती प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदर्भों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक पर विशेष ध्यान दिया जाए, उन्होंने शत-प्रतिशत संतुष्टि का फीडबैक प्राप्त करने उपरांत ही संदर्भों का निस्तारण करे।

उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे संतुष्टि का फीडबैक बेहतर मिल सके। बैठक में सभी संबंधित विभाग केअधिकारी गण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।