अटेरना में शिक्षा चौपाल व जागरूकता रैली निकाली

Apr 08, 2026 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - गांव अलीपुर अटेरना में शिक्षा चौपाल एवं स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य बच्चों की उपस्थिति, नामांकन में वृद्धि और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। बीएसए संदीप कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान एवं अभिभावकों की अहम भूमिका रही।

अटेरना में शिक्षा चौपाल व जागरूकता रैली निकाली

बुढ़ाना। गांव अलीपुर अटेरना में शिक्षा चौपाल एवं स्कूल चलो अभियान रैली का भव्य आयोजन शिव मंदिर के आंगन में किया। परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं बच्चों को निपुण करने की दिशा में शिक्षा चौपाल का अभियान प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। बीएसए संदीप कुमार, एबीएसए किरण यादव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की उपस्थिति, नामांकन में वृद्धि और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। कोई भी शिक्षार्थी जो शिक्षा लेने के लिए पात्र है, उस बच्चे का नामांकन विद्यालय में कराया जाए और एक अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त प्राप्त की जाए। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान कलवा, पूर्व प्रधान विकास त्यागी, मुक्तराम, बाबूजी और सभी अभिभावकों की अहम भूमिका रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। अलीपुर अटेरना, बवाना एवं खानपुर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में एआरपी नरेश सैनी, रवि शंकर नीरज आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।