ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरकांवड़ पटरी मार्ग पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी

रतनपुरी क्षेत्र में मंगलवार को प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। कांवड़ पटरी मार्ग पर दोनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। छह माह प्रेम विवाह के बाद...

कांवड़ पटरी मार्ग पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरTue, 19 Jun 2018 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

रतनपुरी क्षेत्र में मंगलवार को प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी। कांवड़ पटरी मार्ग पर दोनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। छह माह प्रेम विवाह के बाद दोनों मंसूरपुर में रह रहे थे। रतनपुरी थाना क्षेत्र के कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रहे लोगों ने एक युवक और महिला को झाड़ियों के पास बेसुध हालत में पड़े देखा। सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक के पास से मिले बैग से पहचान मंसूरपुर निवासी कल्लू पुत्र नैनसिंह के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस को बताया कि कल्लू कबाड़ी का काम करता था। करीब छह माह पूर्व गाजियाबाद जिले के दुहाई इलाके की विनीता उसके सम्पर्क में आयी थी। वह उसे लेकर मंसूरपुर आ गया था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दोनों घर से बिना बताए निकले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेन्द्र कसाना का कहना है कि दोनों ने छह माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। महिला की पहले भी शादी हो चुकी है, लेकिन पहले पति से तलाक हो गया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें