Muzaffarnagar News: विधिक सहायता गोष्ठी में दी जानकारी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एसोसिएशन फार एडवोकेसी एंड लीगल इंटीएटिव ट्रस्ट (आली) ने वन स्टॉप सेंटर पर विधिक सहायता गोष्ठी आयोजित की। इस गोष्ठी में एडवोकेटों ने 15 परिवारों की समस्याएं सुनीं और उन्हें कानूनी प्रावधानों, विधिक परामर्श और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Muzaffarnagar News: विधिक सहायता गोष्ठी में दी जानकारी

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। एसोसिएशन फार एडवोकेसी एंड लीगल इंटीएटिव ट्रस्ट (आली) के निर्देशों के क्रम में वन स्टॉप सेंटर पर एक विधिक सहायता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में एडवोकेट अर्पित अग्रवाल, एडवोकेट छवि रानी, केंद्र प्रबंधक पूजा नरूला और केंद्र का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में 15 परिवारों को शामिल किया, जिनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और परिवारों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा विधिक परामर्श प्रदान किए गए। साथ ही, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से मिलने वाली सहायता और योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: विधिक सहायता गोष्ठी में दी जानकारी